SIR में 8329 मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई, रानीश्वर में प्रशासन ने कसी कमर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित बीडीओ | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर में 67 मतदान केंद्रों के 8329 मतदाताओं के नाम, पिता के नाम, उम्र में विसंगति को लेकर 7 सितंबर से सुनवाई. प्रशासन ने कसी कमर.

विज्ञापन

रानीश्वर : सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में SIR को लेकर बैठक आयोजित की गयी. SIR के अंतर्गत मतदान केंद्र 222 से 288 तक कुल 67 मतदान केंद्रों के 8329 मतदाताओं के विसंगति से संबंधित नोटिसों की सुनवाई 7 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक की जानी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीएलओ सुपरवाइजर व छह टीम के सदस्यों के साथ बैठक

इसके लिए सोमवार को प्रखंड सभागार में राजेश कुमार सिन्हा ने बीएलओ सुपरवाइजर तथा SIR कार्य के निमित्त गठित छह टीम के सभी सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में सभी को जानकारी दी गयी कि कई मतदाताओं के नाम, पिता के नाम, उम्र आदि में अंतर पाये जाने संबंधी विसंगति के कारण नोटिस दिया जा रहा है.

उक्त नोटिस के आलोक में मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज भी संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए टीम के सभी सदस्यों को प्रत्येक मतदान केंद्र के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर से समन्वय स्थापित करते हुए बीएलओ रिपोर्ट समय पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया, ताकि सुनवाई की तिथि को इसका निष्पादन किया जा सके.

181 मतदाताओं के नोटिस पर हुई सुनवाई

इसके अलावा सादीपुर व रांगालिया पंचायत सचिवालय में मतदान केंद्र संख्या 254 से 263 तक कुल 181 मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola