मदद की अपील लेकर सड़क पर उतरे बच्चे, नेपाल पीड़ितों के लिए जुटाया सहयोग
धनसंग्रह करते ग्रीन माउंट के शिक्षक व छात्र. | Prabhat Khabar Network
ग्रीन माउंट स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने नेपाल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए रैली निकालकर धन एकत्र किया. मानवता का संदेश.
दुमका : नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ग्रीन माउंट परिवार की ओर से मंगलवार को शहर में रैली निकाली गयी. रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया. रैली का उद्देश्य आपदा प्रभावित लोगों के लिए राशि एकत्रित कर उनके सहयोग के लिए आगे आना था.
आपके शहर में

अनुदान देने की अपील
रैली एफएस टाटा शोरूम से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेन बाजार चौक पहुंची. इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने राहगीरों, दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों से आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए अनुदान देने की अपील की. लोगों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया.
नेपाल के साथ खड़ा होना मानवता का परिचय
इस अवसर पर ग्रीन माउंट परिवार के सचिव करुण कुमार राय ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है. आपदा के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना मानवता का परिचय है. उन्होंने रैली के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
रैली के समापन के बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे टीन बाजार चौक पर एकत्रित हुए. यहां नेपाल में प्राकृतिक आपदा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलायी गयी. इसके बाद सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में ग्रीन माउंट परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा. रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ समाज में सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए