शिबू सोरेन के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी के भतीजे के घर वन विभाग की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
सर्च के दौरान अधिकारी और पुलिस कर्मी

सर्च के दौरान अधिकारी और पुलिस कर्मी

दुमका में महुआडंगाल क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव के भतीजे पंकज राउत के घर वन विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी की. हालांकि, इस रेड के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, और जांच जारी है.

विज्ञापन

Dumka Raid at Pankaj Raut House: दुमका के महुआडंगाल इलाके में शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंकज रावत के घर पर छापेमारी की. पंकज रावत को दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी विवेक रावत का भतीजा बताया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.

प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया। संयुक्त टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी. टीम ने घर को चारों ओर से घेरने के बाद अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी कई घंटों तक जारी रही.

">

घर के अंदर की गई गहन तलाशी

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की. हालांकि कार्रवाई के दौरान क्या-क्या जांच की गई और टीम किस उद्देश्य से पहुंची थी, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी.

तलाशी के बाद स्थानीय लोगों ने उठाई मांग

सर्च अभियान समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित रूप में यह प्रमाणित करने की मांग की कि जांच के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई है. इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

कार्रवाई के कारणों पर विभाग की चुप्पी

वन विभाग और पुलिस की ओर से अब तक छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. यह कार्रवाई किस मामले में की गई और जांच का आधार क्या था, इसे लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बढ़ा रसेल वाइपर का आतंक, मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता से लेकर शिक्षक के घर तक पहुंचा जहरीला सांप


विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola