आज की तस्वीरें: रांची को मिलने वाली है 10 नए फ्लाईओवर की सौगात, आज शहर में एंट्री लेगी 'डूरंड कप' की चमचमाती ट्रॉफी, देखें Photos

रांची में 10 नए फ्लाईओवर बनेंगे और चमचमाती डूरंड कप ट्रॉफी का आगमन होगा. शहर के विकास और खेल उत्सव की खास तस्वीरें देखें. मलेरिया, कम बारिश पर भी अपडेट.

आज रांची पहुंचेगी डूरंड कप की ट्रॉफी
एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप को लेकर राजधानी रांची में उत्साह चरम पर है. इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को डूरंड कप की चमचमाती ट्रॉफी रांची पहुंचेगी. ट्रॉफी टूर के दौरान इसे शहर के चार प्रमुख स्थानों पर आम लोगों के दर्शन और फोटो सेशन के लिए प्रदर्शित किया जायेगा. फुटबॉल प्रेमी ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने के साथ इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे.

रांची में बनेंगे और 10 नये फ्लाइओवर
पांच वर्षों में राजधानी रांची के यातायात व्यवस्था का कायाकल्प होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने राजधानी में ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 10 नये फ्लाइओवर के निर्माण की योजना तैयार की है. ये फ्लाइओवर कांटाटोली से नेवरी तक, बरियातू रोड, कांके रोड, हरमू नदी के किनारे, मेकन‑बिरसा चौक और डीपीएस रूट में बनेंगे.

मलेरिया प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के पोटका, पटमदा और डुमरिया प्रखंडों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने के मामले को काफी गंभीरता से लिया है. मलेरिया फैलने की सूचना मिलते ही डॉ. इरफान अंसारी खुद खूंटी जिले से सटे लुकुमटोली गांव पहुंचे और वहां का जायजा लिया.

कम बारिश से सीएम गंभीर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अद्यतन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. राज्य में हो रही कम बारिश को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कम बारिश से निपटने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार विशेष वैकल्पिक योजना तुरंत तैयार करें.

रथ मेला: आस्था-उल्लास का लगा मेला
जगन्नाथ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को मौसीबाड़ी में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौसीबाड़ी पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










