पति से वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद फंदे से झूली पत्नी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( AI GENERATED )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा में एक नवविवाहिता सुमन कुमारी ने पति से वीडियो कॉल पर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से लटका पाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आयी. यहां पति से वीडियो कॉल पर हुए विवाद के बाद एक नवविवाहिता सुमन कुमारी (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह जगन्नाथपुर की रहनेवाली थी. वह पिछले दो वर्षों से डोरंडा के मणिटोला निवासी टेंट हाउस व्यवसायी प्रदीप सेन के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी. इसी वर्ष जनवरी में उसकी शादी हुई थी. पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह बेंगलुरु में रह रहे पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गयी. इसके बाद सुमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. पति को अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने तुरंत रांची में सुमन के परिजनों को फोन कर मौके पर पहुंचने को कहा. परिजन तुरंत उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तो सुमन फंदे से लटकी मिली.

विज्ञापन

शव का चल रहा है पोस्टमार्टम

उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, सूचना मिलते ही डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. साथ ही बेंगलुरु में रह रहे पति को पूछताछ के लिए रांची बुलाया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola