इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई तक

इग्नू अध्ययन केंद्र रानीश्वर में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक छात्र समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
रानीश्वर : एमजी कालेज रानीश्वर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन की तिथि 15 जुलाई 2026 से बढ़ोत्तरी करते हुए 31 जुलाई 2026 तक किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र रानीश्वर के कोर्डिनेटर डॉ गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से इस संबंध में सूचना प्राप्त हुआ है.
बताया कि यह सुविधा छात्र छात्राओं के आग्रह पर उनके सुविधा के लिए किया गया है. कोर्डिनेटर डॉ सिंह ने बताया कि जो छात्र छात्राएं नामांकन के लिए इच्छुक है वे 31 जुलाई के पहले नामांकन करा लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










