रानीबहाल व आसनबनी में भजन कीर्तन के साथ निकली रथयात्रा

Author Sadhan sen|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

रानीबहाल में रथ का रस्सी खींचते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर के रानीबहाल और आसनबनी में भजन-कीर्तन के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा कर रथ खींचा और धार्मिक उत्साह मनाया।

विज्ञापन

रानीश्वर. सदर प्रखंड के रानीबहाल रथ मंदिर से तथा आसनबनी माझपाड़ा मंदिर से गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन के साथ रथयात्रा निकाली गयी. इसके पहले विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. रथ का रस्सी खींचने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इसके अलावा विभिन्न गांवों में छोटे-छोटे बच्चों ने अपने स्तर से भी रथ बना कर उसे सजा कर रथयात्रा निकाली. इस उपलक्ष्य में लोगों ने मंदिर के अलावा अपने-अपने घरों में भी पूजा की. उधर, रथयात्रा के दिन महेषबाथान हटिया स्थित पार्थसारथी मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola