गोपीकांदर में दुर्गापूजा की तैयारी: 40 हजार की लागत से सजेगी मां दुर्गा की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक . | Prabhat Khabar Network

गोपीकांदर प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं. समिति ने 40 हजार रुपये की लागत से माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया है. पूजा स्थल पर भव्य पंडाल और विद्युत सजावट के साथ-साथ भक्ति संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की शाम सार्वजनिक दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर दुर्गा पूजा समिति की आवश्यक बैठक हुई. समिति अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा पूजा के कार्यक्रमों की समय-सारणी की रूपरेखा तैयार की गयी. बैठक में समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

40 हजार की लागत से तैयार होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल ने बताया कि इस वर्ष करीब 40 हजार रुपये की लागत से मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि पूजा परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा हंसडीहा से आकर्षक विद्युत सजावट के लिए लाइट मंगायी जा रही है, जिससे पूजा स्थल को आकर्षक रूप दिया जाएगा.

भक्ति गीत-संगीत प्रतियोगिता से सजेगा पूजा पंडाल

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए भक्ति गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा. समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.

बैठक के अंत में समिति अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताते हुए पूजा की तैयारियों में इसी तरह सहयोग करने की अपील की.

मौके पर पूर्व अध्यक्ष सिओ मंडल, सचिव अभिमन्यु देहरी, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, दिलीप पाल, मुकेश पाल, रॉबिन दत्ता, अमित सिंह, अशोक पाल, बापी चांद, निमाय मंडल, मुन्ना मंडल, सरवन साह, रोहित साह, राजेश पंडित, अकला ठाकुर, मिलन मंडल, अनुज मंडल, राहुल भंडारी, दीपेंद्र ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola