पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरुद्ध कांग्रेस ने 10 को बुलाया झारखंड बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 6:36 AM
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशन में झारखंड में भी 10 सितंबर को बंद का आह्वान किया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है़ कच्चे तेल की कीमत में कमी के बावजूद तेल की कीमत आसमान […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशन में झारखंड में भी 10 सितंबर को बंद का आह्वान किया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है़ कच्चे तेल की कीमत में कमी के बावजूद तेल की कीमत आसमान छू रही हैं.
पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स वसूलकर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा केंद्र सरकार कमा चुकी है. रसोई गैस की कीमत की भी यही स्थिति है, जिससे आमजनों का जीवन दूभर हो गया है. श्री दूबे ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए डॉ अजय ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सहित सभी राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से व्यापक समर्थन देने के लिए बात की है.
श्री दुबे ने बताया कि संगठन के स्तर पर जोनल को-ऑर्डिनेटर, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों, सांसदों को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए डॉ अजय निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डॉ अजय ने हर स्तर पर योजना बद्ध तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया है, जिसमें जन भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










