ePaper

शुक्रवार से झारखंड लिट्रेरी मीट, कई साहित्यकार लेंगे हिस्सा

Updated at : 30 Nov 2017 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
शुक्रवार से झारखंड लिट्रेरी मीट, कई साहित्यकार लेंगे हिस्सा

रांची: कल से रांची में झारखंड लिट्रेरी मीट का आगाज हो रहा है. इस कार्यक्रम में नामी साहित्यकारों का जुटान होगा. आप भी इस कार्यक्रम में निशुल्क शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम होटल बीएनआर में होने वाला है. टाटा स्टील झारखंड लिट्रेरी मीट में हिंदी और अंग्रेजी साहित्यकार भाषा के बदलते दौर, नयी पीढ़ी की […]

विज्ञापन

रांची: कल से रांची में झारखंड लिट्रेरी मीट का आगाज हो रहा है. इस कार्यक्रम में नामी साहित्यकारों का जुटान होगा. आप भी इस कार्यक्रम में निशुल्क शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम होटल बीएनआर में होने वाला है. टाटा स्टील झारखंड लिट्रेरी मीट में हिंदी और अंग्रेजी साहित्यकार भाषा के बदलते दौर, नयी पीढ़ी की भाषा व साहित्य पर चर्चा करेंगे. प्रभात खबर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है.

झारखंड लिट्रेरी मीट में शर्मिला टैगोर, मार्क टुली, राजदीप सरदेसाई, अशोक वाजपेयी व निरंजन अयंगर जैसे लोग शामिल होंगे. साथ ही झारखंड के स्थानीय साहित्यकार भी मौजूद रहेंगे. इसमें महुआ माजी, शशि नीलिमा डुंगडुंग, अश्विनी कुमार पंकज, अनुज लुगुन, रेमिस कुंडुलना, ज्योति लकड़ा जैसे साहित्यकार चर्चा में हिस्सा लेंगे. प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, अनुज कुमार सिन्हा और विनय भूषण भी चर्चा में शामिल होंगे.
कार्यक्रम एक दिसंबर
शाम के चार बजे : अशोक वाजपेयी व मार्क टुली द्वारा उदघाटन
4.45 बजे : आशुतोष चतुर्वेदी के साथ अशोक वाजपेयी की ए लाइन इन राइटिंग पर चर्चा
5.35 बजे : रिजनल हिस्ट्री, आइडेंटी एंड लिट्रेचर पर अश्विनी कुमार पंकज एवं परदेसी राम वर्मा के साथ राजेंद्र तिवारी की बातचीत
6.25 बजे : स्टैंडअप कॉमेडी : अभिजीत गांगुली
7.15 बजे : एक हिंदुस्तानी – मार्क टुली की आइवी ईमोजिन हंसदक से बातचीत
दो दिसंबर
9.45 बजे : डेमोक्रेसीस XI द ग्रेट क्रिकेट स्टोरी राजदीप सरदेसाई से एक मुलाकात, साथ में अनुज कुमार सिन्हा
10.45 बजे : पिंक-कीर्ति कुल्हारी, गौतम चिंतामणी और अनिरुद्ध रॉय चौधरी के साथ मालविका बनर्जी की बातचीत
11.45 बजे : भविष्य की हिंदी : दिव्य प्रकाश दुबे, आशुतोष चतुर्वेदी, राहुल देव, निरंजन अयंगर की चर्चा विनय भूषण संग
02.00 बजे: आर्थिक सिद्धांत और सािहत्य जो फैलाये नये विचार- ज्यां द्रेज और कुमार राणा की बातचीत
2.45 बजे : मिट्टी की आवाज – महुआ माजी, ज्योति लकड़ा आैर अनुज लुगुन के साथ
3.45 बजे : आइ लव हिंदी, नयी नवेली हिंदी : सत्या व्यास, दिव्य प्रकाश दुबे और आशीष चौधरी की राइटिंग टू ए ह्वाटसएप एप जेनरेशन पर चर्चा
4.45 बजे : अनोखी हिंदी एक विरासत- जयराम रमेश एवं देव प्रिय राय की याज्ञसेनी से बातचीत
5.45 बजे : प्रभात खबर काव्य पूर्णिमा: निरंजन अयंगर, अनुज लुगुन, रेमिश कुंडुलना, ज्योति लकड़ा, संचालन विनय भूषण
7.15 बजे : कुछ दिल ने कहा: शर्मीला टैगाेर द्वारा कथन एवं कविता पाठ, साथ में सौम्यजीत दास एवं सौरेंद्र मल्लिक का संगीत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola