रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ा तो खैर नहीं, चौक - चौराहों पर लगेंगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए प्लानिंग करके काम करने की जरूरत है. जो भी योजना बनायें, उसे कड़ाई से लागू भी करायें. जनभागीदारी अधिक से अधिक करायें, तभी हम शहर को गंदगी मुक्त और जाम मुक्त बना पायेंगे. दुकानदारों, ऑटो व इ-रिक्शा चालकों के साथ अलग-अलग बैठक […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए प्लानिंग करके काम करने की जरूरत है. जो भी योजना बनायें, उसे कड़ाई से लागू भी करायें. जनभागीदारी अधिक से अधिक करायें, तभी हम शहर को गंदगी मुक्त और जाम मुक्त बना पायेंगे. दुकानदारों, ऑटो व इ-रिक्शा चालकों के साथ अलग-अलग बैठक करें. सभी को समझायें की यह अपना शहर है, इसे स्वच्छ और जाममुक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका है. रघुवर दास झारखंड मंत्रालय में राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था और स्वच्छता को मुद्दे पर बैठक कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चैराहों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) सिस्टम लगायें, ताकि कानून तोड़नेवाले का वाहन नंबर खुद से आ जाये. रांची रेलवे स्टेशन रोड़ पर ट्रैफिक कम करने के लिए डोरंडा तरफ से एक सड़क स्टेशन तक जोड़ने का निर्देश दिया. इससे उस क्षेत्र के लोगों को घुम कर स्टेशन नहीं आना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




