बेगूसराय में अब कोई बच्चा नहीं छूटेगा टीके से, साहेबपुर कमाल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News no child will left without vaccination

बैठक की तस्वीर

Baegusarai News : बेगूसराय जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने की. बैठक में टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा एक भी लाभार्थी को टीके से वंचित नहीं रहने देने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Baegusarai News : (अजय कुमार) बेगूसराय जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने की. बैठक में टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा एक भी लाभार्थी को टीके से वंचित नहीं रहने देने पर विशेष जोर दिया गया.

घर-घर जाकर लाभार्थियों का होगा सर्वे

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक लाभार्थी की पूरी जानकारी अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगी. इसके बाद यह जानकारी संबंधित आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नए सिरे से डिजिटल माइक्रो प्लान को अद्यतन किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए.

डब्ल्यूएचओ टीम ने दी माइक्रोप्लान की जानकारी

बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अमरेश कुमार राय एवं मृत्युंजय कुमार ने नए माइक्रो प्लान की तैयारी, उसमें सुधार तथा संचार योजना तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनसंख्या के अनुसार गर्भवती महिलाओं, जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों और योग्य दंपत्तियों की सही संख्या उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि टीकाकरण अभियान को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके.

एचपीवी वैक्सीनेशन व्यवस्था का भी हुआ निरीक्षण

राज्य स्तरीय टीम की सदस्य अनुराधा कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल में एचपीवी वैक्सीनेशन व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वैक्सीन के रखरखाव, वैक्सीनेशन रिकॉर्ड, आगत-व्यय रजिस्टर समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई.

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिता कुमारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रतन कुमार, प्रखंड मूल्यांकन सह अनुश्रवण सहायक बृजेश कुमार, सभी एएनएम, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं. स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई कि नए माइक्रोप्लान से टीकाकरण अभियान को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा.

Also Read : नालंदा पावापुरी रोड स्टेशन पर यात्रियों की जान खतरे में, फुट ओवरब्रिज नहीं होने से पटरी पार करने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन