बेगूसराय में छात्रों का प्रदर्शन, कैंटीन चौक पर फाड़े पोस्टर, भारी पुलिस बल तैनात

कैंटीन चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्र
**Begusarai Student Protest : बेगूसराय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एआईएसएफ के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. कैंटीन चौक पर नारेबाजी और पोस्टर फाड़ने से माहौल गर्माया. जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Begusarai Student Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना के बाद अब बेगूसराय में भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एआईएसएफ के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने शहर के कैंटीन चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे हैं.

आक्रोशित छात्रों ने फाड़े पोस्टर बैनर
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने आसपास लगे कई बैनर और पोस्टर भी फाड़ दिए. छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. कैंटीन चौक और उसके आसपास के इलाके को सुरक्षा के कड़े घेरे में तब्दील कर दिया गया है.
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ वज्र वाहन, ड्रैगन वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधनों को मौके पर लगाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.प्रदर्शन के कारण कैंटीन चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित है.

आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी
आम लोगों और दुकानदारों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










