VB-G RAM G लागू, अब वैज्ञानिक मैपिंग से तय होंगे गांवों के विकास कार्य, जानिए पूरी प्रक्रिया

ग्राम विकास की नई व्यवस्था (AI सांकेतिक तस्वीर)
UP News: उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास के कार्यों की दिशा बदलने वाली है. VB-G RAM G के तहत अब वैज्ञानिक मैपिंग, ISRO के भू-स्थानिक डेटा और ग्राम सभा की राय के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा.
UP News: उत्तर प्रदेश के गांवों में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का तरीका अब बदलने जा रहा है. ग्राम विकास विभाग ने VB-G RAM G के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) लागू करने की तैयारी की है. इसके तहत गांव में पहले सड़क बनेगी, तालाब खुदेगा या पंचायत भवन की मरम्मत होगी, इसका फैसला अब वैज्ञानिक मैपिंग, ISRO के भू-स्थानिक डेटा, युक्तधारा पोर्टल और ग्राम सभा की राय के आधार पर किया जाएगा. इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ने के साथ स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता मिलेगी.
वैज्ञानिक तरीके से तय होंगे विकास कार्य
नई व्यवस्था में सबसे पहले यह आकलन किया जाएगा कि गांव में किन बुनियादी सुविधाओं की सबसे अधिक जरूरत है. इसके लिए नाली, पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा. इसके बाद ISRO के भू-स्थानिक डेटा और युक्तधारा पोर्टल के जरिए गांव का डिजिटल नक्शा तैयार होगा, जिसमें पहले से किए गए विकास कार्यों की टैगिंग भी दर्ज रहेगी. इससे एक ही जगह दोबारा काम कराने या अनियमितता की संभावना कम होगी.
ग्राम सभा की राय से तय होगी प्राथमिकता
तकनीकी आकलन के बाद वार्ड सभा, ग्राम सभा, टोला बैठक और चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की राय ली जाएगी. स्थानीय लोग स्वयं बताएंगे कि उनके गांव में सबसे पहले किस विकास कार्य की जरूरत है. इसी आधार पर ग्राम पंचायत की विकास योजना (VGPP) तैयार होगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सहभागी बनेगी.
125 दिनों के रोजगार की गारंटी
VB-G RAM G के तहत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी. इसके लिए ग्राम पंचायत कार्यालय या ग्राम रोजगार सहायक (GRS) के पास रोजगार गारंटी कार्ड बनवाना होगा. जिनके पास पहले से मनरेगा जॉब कार्ड है और उनका e-KYC पूरा है, उनका कार्ड भी मान्य रहेगा. आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराया जाएगा. यदि तय समय में काम नहीं मिलता है तो नियमों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन और गांव के पास मिलेगा काम
रोजगार के लिए आवेदन ग्राम पंचायत के अलावा UMANG App और VB-G RAM G पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकेगा. श्रमिकों को उनके गांव से पांच किलोमीटर के दायरे में ही काम देने का प्रावधान है. यदि कार्यस्थल इससे अधिक दूरी पर होता है तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रा भत्ता मिलेगा. योजना में पुरुष और महिला श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान मजदूरी देने का प्रावधान भी रखा गया है.
Also Read: लखनऊ में PNG कनेक्शन: 3 महीने में करें आवेदन, जानें नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Khushboo Kumari
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










