क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? स्क्रीन देखते रहने की आदत छीन सकती है आपके बच्चे की सोचने-समझने की ताकत
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 May 2026 6:35 AM
स्क्रीन देखते हुए बच्चों को खाना क्यों नहीं खाना चाहिए Ai image
Parenting Tips: आज के समय में बच्चों के बीच खाना खाते समय मोबाइल देखने की आदत काफी आम हो गई है, जो शुरुआत में आसान लगती है लेकिन धीरे-धीरे कई परेशानियों की वजह बन जाती है. इससे बच्चे की खाने की समझ, हेल्थ, लोगों से जुड़ने की आदत और फोकस करने की कैपिसिटी पर सीधा असर पड़ता है.
Parenting Tips: आज के समय में आपको एक चीज आपको लगभग सभी घरों में देखने को मिल जाएगी. यह चीज और कुछ नहीं है बल्कि खाना खाते समय बच्चों के हाथों में स्मार्टफोन या फिर मोबाइल का होना है. आप खुद अपने घर पर यह चीज देख सकते हैं कि जैसे ही आपका बच्चा खाने बैठता है उसके हाथों में या तो स्मार्टफोन होता है या फिर उसकी नजरें टीवी की स्क्रीन पर टिकी हुई रहती हैं. कई बार बच्चे इसके लिए जिद करते हैं तो कई बार माता-पिता ही बच्चों को जल्दी खाना खिलाने के चक्कर में उनके हाथों में स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं. शुरूआती दौर में पैरेंट्स को लगता है कि इसकी वजह से बच्चे जल्दी खाना खा लेंगे लेकिन धीरे-धीरे उनकी यही आदत एक बड़ी समस्या बन जाती है. बच्चे का पूरा ध्यान स्मार्टफोन की स्क्रीन पर होता है और इस वजह से अक्सर वह बिना समझे और ठीक से चबाए खाना खा लेता है. अगर उसकी यह आदत सुधारी न जाए तो इसका असर सिर्फ उसके सेहत पर नहीं पड़ता है, इसका सीधा असर उसके सोचने और सीखने की कैपिसिटी पर भी पड़ने लगता है. अगर आपके बच्चे भी स्मार्टफोन देखे बिना खाना नहीं खाते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुकसानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो उसे इस आदत की वजह से हो सकती है. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं.
ध्यान भटकने से डाइजेशन पर पड़ता है असर
जब आपका बच्चा खाना खाते हुए स्क्रीन की तरफ देखता रहता है तो उसके पूरा ध्यान खीने के कप नहीं रहता है. कई बार वह बिना चबाए या फिर ठीक से खाना को समझे हुए भी उसे खा लेता है. अगर ऐसा हो तो डाइजेशन प्रोसेस भी सही से पूरा नहीं हो पाता है. बार-बार ऐसा होते रहने से बच्चे को गैस, पेट दर्द और अपच जैसी प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपका बच्चा अपना ध्यान स्मार्टफोन के ऊपर नहीं बल्कि खाना खाते समय अपना पूरा ध्यान खाने के ऊपर रखे.
खाने की आदतें हो जाती हैं खराब
अक्सर ऐसा होता है कि मोबाइल देखते-देखते हुए बच्चा जरूरत से ज्यादा खाने लग जाता है, या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि ध्यान न लगने की वजह से वह कम खाना खाकर भी उठ जाता है. मोबाइल पर ध्यान होने की वजह से उसे यह समझ ही नहीं आता है कि उसने कितना खाना खा लिया है. अगर बच्चा मोबाइल देखते हुए ज्यादा खाने लग जाए तो इसकी वजह से उसे ओवरईटिंग की प्रॉब्लम भी हो सकती है, जो आगे चलकर उसके मोटापे का भी कारण बन सकती है.
परिवार से दूरी और बातचीत की कमी
खाना सिर्फ आपके पेट को भरने का काम नहीं करता है, यह परिवार के साथ समय बिताने का भी एक जबरदस्त मौका होता है. लेकिन जब आपका बच्चा खाना खाते समय अपना पूरा ध्यान मोबाइल फोन पर टिकाकर रखता है, तो फैमिली मेंबर्स के साथ उसे बात करने का मौका भी नहीं मिल पाता है. अगर इस आदत को समय रहते सुधारा न जाए तो उसके अंदर सोशल स्किल्स सही से डेवलप भी नहीं हो पाती है. कई मामलों में बच्चे आगे चलकर अकेला रहना भी पसंद करने लग जाते हैं.
मेंटल डेवलपमेंट पर निगेटिव अफेक्ट
जब बच्चा खाना खाते समय लगातार स्मार्टफोन की तरफ देखता रहता है, तो उसका दिमाग पूरी तरह से स्क्रीन पर ही फोकस्ड रहने लगता है. ऐसा होने की वजह से उसका कंसंट्रेशन कम होने लग जाता है. अगर वह सही से कंसन्ट्रेट नहीं कर पाएगा तो उसका ध्यान कभी भी पढ़ाई और अन्य एक्टिविटीज पर सही तरीके से नहीं लग पाएगा. उसकी यह आदत आगे चलकर उसकी चीजों को सीखने की कैपिसिटी को अफेक्ट कर सकती है.
ये भी पढ़ें: छोटी उम्र में ही कैविटी से खराब हो रहे हैं बच्चे के दांत? जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










