दूध उबालकर भी जल्दी फट जाता है? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
PC: दूध जल्दी खराब न होने के टिप्स (ai generated)
Why Does Milk Spoil Quickly: दूध उबालने के बाद भी जल्दी खट्टा हो जाता है? जानें सही तरीके से दूध स्टोर करने के आसान उपाय और किन सामान्य गलतियों से बचें ताकि दूध लंबे समय तक ताजा रहे.
Why Does Milk Spoil Quickly: काम की बात सीरीज में हम रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी ऐसी छोटी-बड़ी परेशानियों और सवालों की बात करते हैं, जिनका सामना हम अक्सर घर में करते हैं. आज इसी कड़ी में बात करेंगे दूध को उबालने और सही तरीके से रखने की. घर में दूध को उबालकर रखना आम बात है, लेकिन कई बार उबालने के कुछ ही घंटों बाद दूध में खटास आने लगती है या वह फट जाता है.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दूध जल्दी खराब क्यों हो रहा है. क्या इसे उबालने के तरीके में कोई कमी है या फिर स्टोर करने का तरीका गलत है. आइए, आज की काम की बात में जानते हैं दूध को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
दूध उबालने के बाद भी जल्दी क्यों खराब हो जाता है?
दूध को उबालना जरूरी है, लेकिन सिर्फ उबाल देने से ही वह लंबे समय तक खराब होने से नहीं बचता. दूध को उबालने के बाद कितनी देर कमरे के तापमान पर रखा गया, उसे किस बर्तन में स्टोर किया गया और फ्रिज में किस तरह रखा गया, इन सभी चीजों का (Why Does Milk Spoil Quickly) असर पड़ता है. गर्म मौसम में दूध को ज्यादा देर बाहर रखने पर उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. USDA के मुताबिक 4°C से 60°C के बीच का टेंपरेचर बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए अनुकूल माना जाता है.
क्या दूध को बार-बार उबालना सही है?
दूध को बार-बार तेज आंच पर गर्म करने की जरूरत नहीं होती. अगर घर में दूध एक साथ उबालकर रखा जाता है, तो उसे सही तरीके से स्टोर करना ज्यादा जरूरी है. जितना दूध पीने या इस्तेमाल करने के लिए चाहिए, उतना ही अलग निकालकर गर्म करें.
इससे पूरे दूध को बार-बार गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दूध को सुरक्षित रखने में सिर्फ गर्म करना ही नहीं, बल्कि उसके बाद सही टेंपरेचर पर स्टोर करना भी महत्वपूर्ण है.
उबालने के बाद दूध को कैसे रखें?
दूध को उबालने के बाद उसे लंबे समय तक नॉर्मल टेंपरेचर पर छोड़ने (Why Does Milk Spoil Quickly) से बचें. FSSAI की Food Safety at Home गाइड में भी जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को ठंडे तापमान पर रखने की सलाह दी गई है और 5°C से नीचे स्टोरेज का उल्लेख किया गया है.

क्या दूध रखने वाला बर्तन भी वजह हो सकता है?
हां, बर्तन की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. अगर बर्तन में पहले से दूध, दही, चाय या किसी दूसरी चीज के अवशेष रह गए हैं, तो इससे दूध की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इसलिए दूध रखने के लिए साफ और सूखा बर्तन इस्तेमाल करें.
दूध निकालने के लिए भी साफ चम्मच या करछी का ही इस्तेमाल करें. FSSAI भी food preparation और storage में साफ-सफाई और contamination से बचने को food safety का जरूरी हिस्सा मानता है.
फ्रिज में रखने के बाद भी दूध जल्दी खराब क्यों हो रहा है?
अगर दूध फ्रिज में रखने के बावजूद जल्दी खराब हो रहा है, तो फ्रिज का तापमान और उसकी कूलिंग जरूर जांचें. FSSAI के अनुसार फ्रिज को 5-8°C के तापमान पर बनाए रखना चाहिए. दूध जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखना चाहिए. USDA भी refrigerator को 40°F यानी करीब 4°C या उससे कम रखने की सलाह देता है और बताता है कि फ्रिज का दरवाजा जरूरत से ज्यादा खोलने से बचना चाहिए.
दूध को कितनी देर तक नॉर्मल टेंपरेचर पर रखा जा सकता है?
दूध जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ना ठीक नहीं है. USDA के मुताबिक जल्दी खराब होने वाला भोजन को सामान्य कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए. अगर तापमान 32°C से ऊपर हो, तो यह समय 1 घंटे तक सीमित हो जाता है.
दूध को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स
| कदम | क्या करें? | सही तरीका |
| 1. सही स्टोरेज | ठंडे तापमान पर रखें | उबालकर ठंडा होने पर तुरंत फ्रिज में रखें (5°C या उससे कम) |
| 2. फ्रिज की सही जगह | सबसे ठंडे हिस्से में रखें | दूध को फ्रिज के दरवाजे पर रखने के बजाय अंदर की शेल्फ में रखें. |
| 3. जरूरत भर गर्म करें | बार-बार उबालने से बचें | जितना दूध इस्तेमाल करना हो, केवल उतना ही अलग निकालकर गर्म करें. |
| 4. बर्तन की सफाई | कंटैमिनेशन से बचाएं | दूध हमेशा साफ और सूखे बर्तन में ढंककर रखें. |
| 5. साफ चम्मच का इस्तेमाल | हाइजीन का ध्यान रखें | दूध निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच/करछी का प्रयोग करें. |
छोटी-सी जानकारी, लेकिन रोजमर्रा के काम में बड़ी मदद. आज की ‘काम की बात’ में बस इतना ही. ऐसी ही एक और जरूरी बात के साथ फिर मिलेंगे अगली कड़ी में.
यह भी पढ़ें: बारिश में गीले कपड़ों की बदबू और फंगस से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए