कड़ाही-कुकर से भर गया किचन? अपनाएं ये 5 स्मार्ट स्टोरेज आइडिया, बच जाएगी जगह
pc: किचन ऑर्गनाइजर टिप्स (ai generated)
How to Organize Kitchen Utensils: कड़ाही, कुकर जैसे बड़े बर्तनों को रखने में दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन स्टोरेज आइडिया और पाएं अतिरिक्त जगह.
How to Organize Kitchen Utensils: रसोई चाहे बड़ी हो या छोटी, बर्तन रखने की जगह हमेशा कम ही लगती है. खासकर कड़ाही, प्रेशर कुकर, तवा और दूसरे बड़े बर्तनों को संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इन्हें एक के ऊपर एक रख दें तो जरूरत के समय सही बर्तन निकालना झंझट बन जाता है और किचन भी बिखरा हुआ दिखने लगता है. अगर आपके किचन में भी बड़े बर्तनों के लिए जगह कम पड़ रही है, तो कुछ आसान ऑर्गनाइजिंग आइडिया आपकी परेशानी हल कर सकते हैं.
1. कैबिनेट के अंदर लगाएं हुक और रैक
अगर किचन कैबिनेट के अंदर थोड़ी खाली जगह है, तो उसका इस्तेमाल किया जा सकता है. कैबिनेट के अंदर मजबूत हुक लगाकर छोटी कड़ाही, छलनी या दूसरे हल्के बर्तन (How to Organize Kitchen Utensils) टांगे जा सकते हैं. वहीं, कैबिनेट के अंदर छोटा स्टैंड या रैक रखने से ढक्कन और छोटे बर्तन अलग-अलग व्यवस्थित किए जा सकते हैं. इससे नीचे की जगह बड़े बर्तनों के लिए खाली रहेगी.
2. कड़ाही और कुकर को नेस्टिंग तरीके से रखें
एक ही तरह के बर्तनों को अलग-अलग जगह रखने के बजाय उन्हें एक-दूसरे के अंदर रखकर जगह बचाई जा सकती है. बड़ी कड़ाही के अंदर छोटी कड़ाही या पैन रखें. इसी तरह कुकर के अंदर उसके छोटे सामान या दूसरे छोटे बर्तन रखे जा सकते हैं.

3. ढक्कनों के लिए बनाएं अलग जगह (How to Organize Kitchen Utensils)
कई बार बर्तन से ज्यादा परेशानी उनके ढक्कनों को रखने में होती है. ढक्कनों को इधर-उधर रखने के बजाय कैबिनेट के दरवाजे के अंदर एक छोटा लिड ऑर्गनाइजर लगाया जा सकता है. इससे कुकर और कड़ाही के ढक्कन अलग रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल भी जाएंगे. इससे बर्तनों के लिए बनी शेल्फ पर भी काफी जगह बच सकती है.
4. सिंक के नीचे की जगह को करें इस्तेमाल
सिंक के नीचे की कैबिनेट को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि यहां काफी जगह होती है. अगर वहां पाइप की वजह से पूरी शेल्फ इस्तेमाल नहीं हो रही है, तो उसके आसपास फिट होने वाला छोटा रैक लगाया जा सकता है. यहां बड़े बर्तन या रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें रखी जा सकती हैं.
5. दीवार की खाली जगह का फायदा उठाएं
अगर किचन काउंटर और कैबिनेट में जगह कम है, तो दीवार भी काम आ सकती है. मजबूत वॉल-माउंटेड रॉड या पेग बोर्ड लगाकर ऐसे बर्तन टांगे जा सकते हैं जिनमें हैंडल या टांगने (How to Organize Kitchen Utensils) की सुविधा हो. इससे काउंटर खाली रहेगा और रोज इस्तेमाल होने वाले बर्तन हाथ की पहुंच में भी रहेंगे. बस रॉड या हुक मजबूत होने चाहिए और दीवार पर जरूरत से ज्यादा वजन नहीं डालना चाहिए.
यह भी पढ़ें: अच्छी तरह बोतल धोने के बाद भी आ रही है बदबू? इन 4 आसान ट्रिक्स से करें चुटकियों में साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए