पटना में रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को कार ने मारी टक्कर, मिठाई दुकान कर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के राजाबाजार में रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बीकानेर स्वीट्स कर्मी की मौत. जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोटें आईं.

विज्ञापन

Patna News: (नीतीश सिंह) राजधानी पटना के बेली रोड स्थित राजाबाजार पिलर नंबर 10 के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रुकनपुरा स्थित बीकानेर स्वीट्स के कर्मी वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोटें आईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद घायल वीरेंद्र कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि वीरेंद्र मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले थे और पटना में बीकानेर स्वीट्स में रहकर काम करते थे.

मिठाई पहुंचाने जा रहे थे दोनों कर्मी

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से किसी ग्राहक को मिठाई पहुंचाने जा रहे थे। सहयोगी बाइक चला रहा था, जबकि वीरेंद्र पीछे बैठे थे. इसी दौरान राजाबाजार पिलर नंबर 10 के पास सिग्नल पर रेड लाइट होने के कारण बाइक रोक दी गई.

पीछे से कार ने मारी जोरदार टक्कर

बाइक रुकते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चालक और उनका सहयोगी भी घायल हो गया. दुर्घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. बी के चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: Patna Live Aarti : आज महावीर और इस्कॉन मंदिर के घर बैठे करें लाइव दर्शन, जानें आरती का पूरा समय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन