गढ़वा में सरस्वतिया नदी को बचाने की पहल, ‘कॉफी विद एसडीएम’ में होगा मंथन

एसडीएम संजय कुमार
Garhwa News : गढ़वा की पहचान मानी जाने वाली सरस्वतिया नदी को स्वच्छ, अविरल और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब जनभागीदारी पर जोर दे रहा है. इसी कड़ी में “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम के तहत बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों के साथ विशेष संवाद आयोजित किया जाएगा.
अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News : झारखंड के गढ़वा जिले के एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत आज 27 मई (बुधवार) को एक विशेष बैठक होने जा रही है. अनुमंडल कार्यालय सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार गढ़वा शहर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सरस्वती (सरस्वतिया) नदी के किनारे रहने वाले बुद्धिजीवियों और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस विशेष संवाद का मुख्य उद्देश्य सरस्वतिया नदी को उसका पुराना गौरव लौटाना है.
नदी संरक्षण और स्वच्छता पर लिए जाएंगे सुझाव
कार्यक्रम में नदी के संरक्षण और गहरीकरण,पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने, अतिक्रमण मुक्ति के अभियान में जनसहभागिता जोड़ने जैसे गंभीर विषयों पर स्थानीय लोगों के सीधे सुझाव, जमीनी अनुभव और फीडबैक लिए जाएंगे
नदी किनारे रहने वाले लोग जानते हैं वास्तविक दर्द: एसडीएम
बैठक के उद्देश्यों पर बात करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की महत्वपूर्ण पहचान रही है. इसके संरक्षण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि जनसहयोग भी बेहद अनिवार्य है. एसडीएम ने कहा कि नदी के किनारे रहने वाले लोग उसकी वास्तविक स्थिति, रोजमर्रा की समस्याओं और अतिक्रमण से जुड़े विषयों को सबसे करीब से समझते हैं. इसलिए इस अभियान को अमलीजामा पहनाने में उनके सुझाव सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होंगे. एसडीएम ने बताया कि आज के संवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों से यह भी अनुरोध किया जाएगा कि वे नदी को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त रखने में अपना सक्रिय योगदान दें.साथ ही, समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं. उन्होंने आमंत्रित सभी प्रबुद्ध जनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर गढ़वा के इस विकास संवाद का हिस्सा बनने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म
यह भी पढ़ें: पेपर लीक विवाद पर भड़कीं झारखंड कांग्रेस, NTA की सभी 21 परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










