Hajipur News: ईद-उल-अजहा कल, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा होगी नमाज

Hajipur News: बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Hajipur News: (कैफ अहमद) ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह सज गये हैं. मुस्लिम समुदाय के सबसे अहम त्योहारों में शामिल बकरीद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बाजारों में सेवई, मसाले, कपड़े, इत्र, टोपी तथा कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी जोरों पर है. जगह-जगह चहल-पहल बढ़ गई है और लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
ईद उल अजहा में लोग अल्लाह की राह में कुर्बानी देते हैं. इस दिन लोग सुबह ईदगाह और मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अदा करेंगे. नमाज के बाद लोग कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ेंगे तथा उसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी.
शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर एडवाइजरी जारी
त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. वैशाली पुलिस ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों एवं कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही रखने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है तथा पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. मदरसों एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से शांति, सौहार्द और स्वच्छता के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रेम और सद्भाव के साथ इसे मनाएं.
विभिन्न स्थानों पर ईद-उल-अजहा की नमाज का समय
- अक्षयवट राय स्टेडियम – 07:00 बजे
- पुरानी ईदगाह जढूआ – 07:00 बजे
- सांगी जामा मस्जिद (पहली जमात) – 06:45 बजे
- सांगी जामा मस्जिद (दूसरी जमात) – 07:30 बजे
- मस्जिद चौक – 07:15 बजे
- पोखरा मस्जिद – 07:00 बजे
- जामा मस्जिद, पुरानी बागमली – 06:45 बजे
- मदीना मस्जिद, बागमली – 07:00 बजे
- पठानटोली नूरी जामा मस्जिद – 07:30 बजे
- नया ईदगाह बागटोला – 06:45 बजे
- ईदगाह, मीनापुर – 06:45 बजे
नोट : बारिश होने या मौसम खराब होने पर सभी जामा मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










