वैशाली: वाहन जांच में 9 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिग्घी ओवरब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान 9 ग्राम हेरोइन के साथ एक  गिरफ्तार

हाजीपुर में पुलिस ने दिग्घी ओवरब्रिज के पास एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. आरोपी बेचने की नीयत से वहां पहुंचा था.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दिग्घी ओवरब्रिज के पास एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 21 कैप्सूल में छिपाकर रखी गई 9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भागने लगा युवक

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रामाशीष चौक के पास नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही युवक बाइक घुमाकर भागने लगा.

पीछा कर दिग्घी ओवरब्रिज के नीचे पकड़ा

पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और दिग्घी ओवरब्रिज के नीचे युवक को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 21 कैप्सूल में छिपाकर रखी गई कुल 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.

रामाशीष चौक पर बेचने की थी तैयारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिग्घी कलां वार्ड संख्या-24 निवासी सत्यम कुमार, पिता बिरजू साह, के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रामाशीष चौक के पास हेरोइन बेचने के उद्देश्य से पहुंचा था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

सदर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन