मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंदी का असर वैशाली तक, सीमावर्ती प्रखंडों में मोबाइल डेटा हुआ सुस्त

Author Vinay Patedhi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में 26 तक इंटरनेट बंद, सीमावर्ती वैशाली में भी नेटवर्क प्रभावित

मुजफ्फरपुर जिले में छात्रों के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था के चलते 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसका असर अब सीमावर्ती वैशाली जिले में भी दिखने लगा है, जहां लोगों को इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क बाधित होने की शिकायतें आ रही हैं.

विज्ञापन

Vaishali News : छात्रों के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले में 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद किए जाने का असर अब सीमावर्ती वैशाली जिले में भी दिखाई देने लगा है. पटेढ़ी बेलसर, वैशाली, गोरौल और चेहराकलां प्रखंड के लोगों ने शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट की गति बेहद धीमी होने और नेटवर्क बाधित रहने की शिकायत की.

ऑनलाइन सेवाएं हुईं प्रभावित

सीमावर्ती गांवों के लोगों का कहना है कि इंटरनेट की धीमी गति के कारण व्हाट्सएप पर संदेश भेजने, यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान करने तथा विभिन्न सरकारी पोर्टलों को खोलने में काफी परेशानी हो रही है. कई स्थानों पर मोबाइल डेटा पूरी तरह काम नहीं कर रहा है.

सीमावर्ती टावरों पर पड़ा तकनीकी असर

दूरसंचार कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में लागू प्रशासनिक प्रतिबंधों का तकनीकी प्रभाव सीमावर्ती मोबाइल टावरों पर भी पड़ रहा है. इसी वजह से वैशाली से सटे क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है.

वैशाली में अलग से कोई आदेश नहीं

अधिकारियों के अनुसार, वैशाली जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का कोई अलग प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किया गया है. हालांकि, मुजफ्फरपुर से सटे क्षेत्रों में तकनीकी कारणों से नेटवर्क और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन