Jharkhand: बिजली चोरी के खिलाफ एक ही दिन में 3590 जगहों पर छापेमारी, 517 पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand: बिजली चोरी के खिलाफ एक ही दिन में 3590 जगहों पर छापेमारी, 517 पर प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ बड़े अभियान के तहत एक ही दिन में 3590 जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान 517 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

सुनील चौधरी
Jharkhand: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी रोकने के लिए राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया. 25 मई 2026 को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चले इस विशेष अभियान में पूरे राज्य में एक साथ कार्रवाई की गयी. मुख्यालय के एपीटीओ द्वारा संचालित इस अभियान में 119 टीमों का गठन किया गया था. सभी क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए. अभियान के दौरान 3590 परिसरों में छापेमारी की गयी, जिसमें 517 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गयी.

संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. निगम के अनुसार, बिजली चोरी के मामलों में कुल 84.69 लाख रुपये की राशि आंकी गयी है. छापेमारी अभियान में पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया.

सर्किलवार छापेमारी और प्राथमिकी का आंकड़ा

सर्किलछापेमारीप्राथमिकीआकलित राशि (लाख रुपये में)
रांची422385.12
गुमला151265.86
जमशेदपुर363366.86
चाईबासा457354.01
धनबाद334275.53
चास273385.49
डालटनगंज289468.80
गढ़वा95233.67
दुमका107254.34
साहिबगंज228385.46
गिरिडीह197386.39
देवघर139336.01
हजारीबाग179549.28
रामगढ़204356.04
कोडरमा152251.83

ये भी पढ़ें…

Ranchi: झारखंड के जंगलों की इकोसिस्टम सर्विसेज का होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन

Ranchi: राज्य सरकार के राजस्व में लगातार वृद्धि, पेट्रोल-डीजल आमदनी का बड़ा माध्यम

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola