मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे उपायुक्त, पेयजल संकट पर दिया समाधान का भरोसा

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :07 May 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे उपायुक्त, पेयजल संकट पर दिया समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे उपायुक्त, पेयजल संकट पर दिया समाधान का भरोसा

विज्ञापन

डिमरा स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के उपायुक्त, नौ शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक गोला. गोला प्रखंड के ऊपरबरगा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को जल संकट से निपटने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल, पार्षद रेखा सोरेन, प्रमुख गीता देवी, मुखिया जीतलाल टुडू ने किया. विशेष शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या उठायी. विधायक और उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जायेगा. बेहतर कार्य करने वाली पांच जल सहियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में विकास योजनाओं व जनसमस्याओं का जायजा लिया. उनके साथ डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने नेमरा गांव में समीक्षा बैठक कर सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने काे कहा. बरलंगा के पूरबटांड़ स्थित जलमीनार निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पहल कर समस्या समाधान का निर्देश दिया. लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश : अधिकारियों ने प्लस टू उच्च विद्यालय डिमरा, उप स्वास्थ्य केंद्र नेमरा, सोनडीमरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का निरीक्षण किया. डेली मार्केट गोला पहुंचकर मार्केट सुंदरीकरण की संभावनाओं का भी जायजा लिया. प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने प्लस टू उच्च विद्यालय डिमरा का निरीक्षण किया. यहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आयीं. विद्यालय परिसर में गंदगी, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं शौचालय के बंद रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. संबंधित प्रभारी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा. सभी व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से आठ तक के कई शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उपायुक्त ने नौ शिक्षकों के वेतन निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने काे कहा. मौके पर बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ सीताराम महतो, बजरंग महतो, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता मो अरमान, राजीव जायसवाल, मनोज पुजहर, मनोज कुमार कोटवार, संतोष चौधरी, चतुर्भुज कश्यप, रणधीर बसरिया, हरिबोल महतो, मनोहर सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola