रामगढ़ में सेल्फी विद झोला अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ में सेल्फी विद झोला अभियान की शुरुआत

रामगढ़ में सेल्फी विद झोला अभियान की शुरुआत

विज्ञापन

रामगढ़. संत एंस स्कूल, कैथा में गुरुवार को सेल्फी विद झोला अभियान की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल एनी पॉल और अभियान के संरक्षक उपेंद्र पांडेय उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने अभियान की शपथ लेने के साथ की. बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने का संकल्प लिया. प्रिंसिपल एनी पॉल ने कहा कि इस बार स्कूल के सभी विद्यार्थियों से कपड़े के झोले तैयार कराये जायेंगे. बच्चों को अपने घर और समाज में भी प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. अभियान के संरक्षक उपेंद्र पांडेय ने बताया कि रामगढ़ में यह अभियान फिर से शुरू किया गया है. इसके तहत तीन जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस से पहले पॉलिथीन दान अभियान चला कर 50 हजार कपड़े के झोले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. यह अभियान जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola