पदनाम बदलाव पर कर्मचारी संघ ने सरकार का जताया आभार
फोटो फाइल 11 आर- 8 बैठक में शामिल समाहरणालय के कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ समाहरणालय के कर्मचारियों ने पदनाम में बदलाव के लिए सरकार का आभार जताया। बैठक में पद सृजन और संघ को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की बैठक शनिवार को उपायुक्त के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष संजय कुमार बक्शी ने की. सरकार की अधिसूचना पर संघ ने आभार जताया. कहा गया कि सरकार ने निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक, प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड दो व प्रशासी अधिकारी का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड एक किया है. बैठक में पद सृजन को लेकर उपायुक्त के स्तर से विभाग को अधियाचना भेजने, संघ को आर्थिक रूप से मजबूत करने, कोष में जमा राशि के अंकेक्षण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया. बैठक में भीम महतो, संजय प्रसाद, राकेश कुमार, प्रवीण तिवारी, विपुल चौधरी, मो अनवर, निशांत, भगीरथ प्रसाद, राजीव रंजन, मनीष सिंह, मो यूसुफ, पलक माथुर, संजय कुशवाहा, मो कुर्बान, उमेश आनंद, राजदीप साव, सुमित कुमार गुप्ता, अनुज कुशवाहा, राकेश कुमार, संजय प्रसाद, सुषमा देवी, नीलू कुमारी, लालेश्वर करमाली, अनवर अंसारी, राजेंद्र महतो, समर गुप्ता, चितरंजन उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए