पतरातू में अनोखा रक्षाबंधन, भाई-बहन ही नहीं भगवा ध्वज को भी बांधा रक्षा सूत्र

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन मनाते आरएसएस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

पतरातू में आरएसएस की ओर से रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया और एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन

पतरातू: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पतरातू नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू बाजार में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर कार्यवाह उमाशंकर अग्रवाल ने की. इसके बाद स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के बौद्धिककर्ता एवं पूर्व नगर संघचालक जयनंदन शर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सम्मान और सहयोग का प्रतीक है. संघ की परंपरा के अनुसार स्वयंसेवक एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं.

उन्होंने राजा बलि-माता लक्ष्मी तथा भगवान श्रीकृष्ण-द्रौपदी की कथाओं का उल्लेख करते हुए रक्षाबंधन के पौराणिक महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और परंपराएं समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं.

कार्यक्रम में रवि कुमार, विकास कुमार, किशोर कुमार महतो, राजकिशोर सिंह, नवीन कुमार सिंह, बालेश्वर कुमार, अमित कुमार सिंह, क्लेश कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, तन्मय कुमार, चिन्मय कुमार, विद्या रानी समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे.

यह भी पढें: 50 साल बाद भी कायम मुकेश के गीतों का जादू, रजरप्पा में सुरों से दी महान गायक को श्रद्धांजलि


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola