50 साल बाद भी कायम मुकेश के गीतों का जादू, रजरप्पा में सुरों से दी महान गायक को श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

गीत प्रस्तुत करते ग्रुप के निदेशक एवं नृत्य करते राजू हलचल ग्रुप | Prabhat Khabar Network

रजरप्पा में महान गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

विज्ञापन

रजरप्पा: महान पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की 50वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में ‘एक शाम मुकेश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को उनकी यादों में डुबो दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, विशिष्ट अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और सम्मानित अतिथि डीएवी झारखंड जोन-डी के एआरओ डॉ एसके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर गिरीश कुमार राठौर ने कहा कि मुकेश के गीतों में भावनाओं की गहराई और संवेदनशीलता है. यही कारण है कि दशकों बाद भी उनके गीतों की लोकप्रियता कायम है.

इसके बाद पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये. ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी ने ‘जाने कहां गये वो दिन’, ‘जीना यहां मरना यहां’ और ‘एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल’ जैसे गीत पेश किये. रूबी ने ‘एक प्यार का नगमा है’, एनके दास ने ‘जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा’ और ‘लिखे जो खत तुझे’, जबकि वसीम ने ‘सात अजूबे इस दुनिया में’ और ‘चाहूंगा मैं तुझे शाम सबेरे’ प्रस्तुत किया. इला ने ‘क्या खूब लगती हो’ तथा विनोद बिहारी चौधरी ने ‘आंखों में काजल है, काजल में मेरा दिल है’ सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी.

राजू हलचल ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गयीं, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. गीत-संगीत की प्रस्तुतियों पर श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे.

शिक्षा, पुलिस और खेल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पुलिस और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ आरके साहू, उमेश प्रसाद, सुजीत सिंह, रितेश केसरी और सीडी सिंह को सम्मानित किया गया. मंच का संचालन गौतम वैद्य ने किया.

कार्यक्रम में रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी मो अकरम रज्जा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय और गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मौके पर पीओ ललन रॉय, चित्रगुप्त महतो, रामानुज प्रसाद, गौतम नाथ महतो, चंद्रशेखर चौधरी, हाजी अख्तर आजाद, अनिल प्रसाद, आदित्य वर्मा, मुकेश दांगी, डॉ राजेंद्र कुमार, सुजीत कुमार सिंह, प्रदीप दांगी, गिरीश कुमार, रंजीत चटर्जी, दीपक कुमार, शशिकांत सिंह, संजय दांगी और मो तबरेज मौजूद थे.

यह भी पढें: जवानों की कलाई नहीं रही सूनी, रामगढ़ की बहनों ने 250 सैनिकों को बांधी राखी और मांगी सलामती 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola