जवानों की कलाई नहीं रही सूनी, रामगढ़ की बहनों ने 250 सैनिकों को बांधी राखी और मांगी सलामती

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 28आर-1- सिख रेजिमेंट में जवानों की कलाई पर राखी बांधतीं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रामगढ़ शाखा की सदस्या. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सिख रेजिमेंट के 250 जवानों को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। देखें रक्षाबंधन का खास कार्यक्रम।

विज्ञापन

रामगढ़: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रामगढ़ शाखा की ओर से शुक्रवार को स्थानीय सिख रेजिमेंट में रक्षाबंधन के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान समिति की बहनों ने देश की रक्षा में तैनात करीब 250 जवानों की कलाई पर राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है. जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करना गौरव का विषय है.

अध्यक्ष रिद्धि जैन ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति समाज की बहनों का स्नेह और सम्मान हमेशा बना रहेगा. उन्होंने कहा कि जवानों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं.

कार्यक्रम में सचिव प्रिया अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, स्वाति पंसारी, अनिता बंसल, रीना अग्रवाल, निशा जैन, पूनम गर्ग, सुचेता अग्रवाल, रूपा गुप्ता और मीनू सिंह मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: भुरकुंडा में आधी रात हाथियों का तांडव, दुकान का शटर तोड़ा; गांव में मची अफरा-तफरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola