रामगढ़: भुरकुंडा में आधी रात हाथियों का तांडव, दुकान का शटर तोड़ा; गांव में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

सौंदा डी में हाथी द्वारा तोड़ा गया शटर | Prabhat Khabar Network

भुरकुंडा के सौंदा डी में दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और दुकानों के शटर तोड़ दिए। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

भुरकुंडा: अपने झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने गुरुवार की रात भुरकुंडा के सौंदा डी पंचायत क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. रात करीब 2:30 बजे दोनों हाथी सौंदा डी पहुंचे और लेनिन चौक की ओर बढ़ने लगे. इस दौरान हाथियों ने विजय साहू के जेनरल स्टोर का शटर तोड़ दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शटर टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन हाथियों के आक्रामक रुख को देखकर सभी सहम गये. इसके बाद दोनों हाथी शनिचर बाजार, परियोजना कार्यालय और ऑफिसर्स कॉलोनी होते हुए सेंट्रल सौंदा की ओर बढ़ गये.

सेंट्रल सौंदा में हाथियों ने मनोज कुट्टी की दुकान को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. सीसीएल की रात्रि पाली में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भी क्षेत्र में हाथियों के घूमने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि दोनों हाथी फिलहाल सेंट्रल सौंदा दत्तो के समीप जंगल में मौजूद हो सकते हैं.

पहले भी कई गांवों में मचा चुके हैं उत्पात

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों हाथियों ने इससे पहले भदानीनगर क्षेत्र के लादी, देवरिया और कुरसे गांव में खेतों को नुकसान पहुंचाया था. चिट्टो और सुद्दी क्षेत्र में भी हाथियों ने कई घरों और खेतों को क्षतिग्रस्त किया था.

वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है. लोगों को रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने तथा हाथियों के करीब जाकर उन्हें भगाने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गयी है.

गौरतलब है कि अगस्त 2015 में भी हाथियों का झुंड सौंदा डी क्षेत्र में पहुंचा था. लगातार हाथियों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, कलाई पर राखी और मुंह मीठा... रजरप्पा में ऐसे मना रक्षाबंधन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola