माथे पर तिलक, कलाई पर राखी और मुंह मीठा... रजरप्पा में ऐसे मना रक्षाबंधन
भाई को राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network
रजरप्पा कोयलांचल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की और भाईयों ने सुरक्षा का संकल्प लिया।
रजरप्पा: रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प दोहराया.
आपके शहर में
रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और रक्षा सूत्र बांधा. राखी बांधने के बाद भाइयों को मिठाई खिलायी गयी और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं.
पर्व को लेकर रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही. राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिली. वहीं, मिठाई की दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही.
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व को मजबूत करने का संदेश दिया. पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सव और खुशी का माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें: राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, पतरातू में घर-घर दिखा रक्षाबंधन का उत्सव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए