राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, पतरातू में घर-घर दिखा रक्षाबंधन का उत्सव

Updated:
विज्ञापन

भाई की कलाई में राखी बांधति बहन | Prabhat Khabar Network

पतरातू में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

पतरातू: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पतरातू प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहनों ने स्नान-ध्यान के बाद पूजा-अर्चना कर राखी की थाली सजायी. थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाई और रंग-बिरंगी राखियां शामिल थीं. शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किये. रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष चहल-पहल रही. राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ देखने को मिली.

पर्व के दौरान घर-परिवार में आपसी प्रेम, स्नेह और सौहार्द का वातावरण बना रहा. भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

यह भी पढें: भाई-बहन के प्यार से सराबोर हुआ रामगढ़, राखी-मिठाई से सजे बाजार, मंदिरों में उमड़ी भीड़


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola