मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने चलाया पौधरोपण व स्वच्छता अभियान
पौधरोपण व स्वच्छता अभियान में शामिल मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा के सदस्य. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया. सदस्यों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया.
रामगढ़ : मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से रविवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में पर्यावरण व स्वच्छता अभियान के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में शाखा के सदस्यों ने पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों को जल देकर उनकी देखभाल की और उनके पूर्ण रूप से विकसित होने तक नियमित संरक्षण करने का संकल्प लिया.
इस दौरान सदस्यों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने व समाज को स्वच्छ व हरित वातावरण के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया. शाखा की ओर से अभियान को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन सहित शाखा के सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए