प्रेस क्लब रामगढ़ की नई कमिटी ने DC-SP से की मुलाकात, पत्रकारों की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ प्रेस क्लब की नई कमेटी ने उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत से मुलाकात की. बैठक में पत्रकारिता, पत्रकारों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. दोनों अधिकारियों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

रामगढ़. प्रेस क्लब रामगढ़ की नई कमिटी ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पत्रकारिता, प्रशासनिक समन्वय, पत्रकारों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ. दोनों अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर सहयोग का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

DC ऋतुराज ने प्रशासन-पत्रकार समन्वय और फेक न्यूज पर चिंता जताई

उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने परिचयात्मक संवाद किया और प्रशासन एवं पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. उपायुक्त ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक महत्वपूर्ण और अनोखा रिश्ता होता है. उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक अहम कड़ी के रूप में काम करते हैं. वे जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाते हैं. सरकारी योजनाओं और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में भी पत्रकारों की भूमिका अहम है.

उन्होंने प्रेस क्लब और पत्रकारों को प्रशासन की ओर से नियमानुसार हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही, फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की.

उपायुक्त ने कहा कि गलत सूचना के प्रसार को रोकने और तथ्यात्मक जानकारी को सामने लाने में पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता आवश्यक है.

उन्होंने पत्रकारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया. कहा कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन के स्तर से नियमानुसार हर संभव सहयोग किया जाएगा.

SP लुनायत ने पत्रकारों की सुरक्षा और पुलिस-मीडिया सहयोग का आश्वासन दिया

उपायुक्त से मुलाकात के बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत से भी औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, पत्रकारों की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

SP मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक-दूसरे के पूरक हैं. दोनों की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है. उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया.

SP ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है. उन्होंने पत्रकारों के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: रोजगार मेले में 143 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे; रेलवे में सबसे अधिक नौकरी

जनता के मुद्दों को प्रभावी मंच देने पर प्रेस क्लब का जोर

प्रेस क्लब रामगढ़ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त और SP का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से जिले की जनता से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है.

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन, पुलिस और प्रेस क्लब के बीच सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद जारी रहेगा. नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अधिकारियों के साथ हुई यह मुलाकात पत्रकारिता और प्रशासनिक तंत्र के बीच संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, सचिव धर्मेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सह सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम सहित कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा कुमार, रितेश कश्यप, अंजनी जयसवाल, दीपक कुमार, अमित पाठक, हीरा सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, मुकेश सिंह, प्रिंस वर्मा और सौरभ सिंह उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर का एनकाउंटर, ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू ढेर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola