हाइवा की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मौके पर पहुंची पुलिस
कुजू में एक भयानक सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया.
कुजू से धनेश्वर - प्रदीप की रिपोर्ट
कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगाबार बाइपास सड़क पर शनिवार की दोपहर हाइवा की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान छोटकी पोना निवासी गंगाजल महतो (पिता स्व. भोना महतो) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि पोना निवासी ट्रैक्टर चालक अनिल महतो (पिता स्व. मंगल महतो) गंगाजल महतो के साथ नया मोड़ स्थित एक खटाल से गोबर लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा संख्या जेएच 09 एबी 7636 ने ट्रैक्टर के रिम में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के कारण गंगाजल महतो सड़क पर गिर गये और हाइवा के चक्के की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. डाड़ी उप प्रमुख सुमन देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना पर कुजू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के घंटों बाद सड़क के एक छोर का जाम हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया, जबकि दूसरे छोर पर समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था. पुलिस घटना की जांच में जुटी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए