विधायक ममता देवी ने किया लर्निंग लाइसेंस का वितरण

फोटो फाइल : 11गोला,03- लर्निंग लाइसेंस का वितरण करती विधायक | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष कैंप में विधायक ममता देवी ने आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए। अब लोगों को जिला मुख्यालय नहीं जाना होगा।
गोला. गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय ने चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) निर्गत करने के लिए प्रखंड स्तरीय विशेष कैंप का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने विभिन्न आवेदकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को सरकारी सेवाएं उनके प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलने से चालक भाइयों-बहनों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. मौके पर जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी, प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










