चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से टैंकर-ट्रेलर बेकाबू, दो कार क्षतिग्रस्त

Author Saroj tiwary|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़-रांची फोरलेन पर चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से टैंकर और ट्रेलर अनियंत्रित हो गए, जिससे दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यातायात कुछ देर बाधित रहा।

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग स्थित चुटूपालू घाटी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया. एलपीजी गैस टैंकर (एनएल 01 एल 1412) का ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे नियंत्रित करने का प्रयास किया. इसी बीच, पीछे से आ रहे ट्रेलर (सीजी 10एस-1519) का भी ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रेलर ने टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही कार (जेएच 02 बीजेड 6481) और एक दूसरी कार (जेएच 02 बीएन-4677) को टक्कर मार दी. दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गयीं. घटना के बाद चुटूपालू घाटी में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया. इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक दिन पहले खायी में गिरा था ट्रक

शुक्रवार को चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास लकड़ी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खायी में गिर गया था. हादसे में चालक रोफिकुंड मंडल की मौत हो गयी थी. खलासी विश्वजीत मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. दोनों पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के चोक पहाड़ी के निवासी बताये गये हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola