जयराम महतो ऑडियो विवाद में रघुवर दास की सलाह, बोले- 'आंदोलन का जोश ठीक, पर विधायक को आपा नहीं खोना चाहिए'
रघुवर दास की फाइल फोटो
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेएलकेएम विधायक जयराम महतो को ऑडियो विवाद पर सलाह दी है. उन्होंने युवा नेता को संवैधानिक पद की गरिमा और भाषा की शालीनता बनाए रखने पर जोर दिया है.
रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची : जेएलकेएम (JLKM) विधायक जयराम महतो और पुलिस प्रशासन के बीच जारी कथित वायरल ऑडियो विवाद पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता रघुवर दास की प्रतिक्रिया सामने आई है. रघुवर दास ने जयराम महतो को युवा और आंदोलनकारी तेवर वाला नेता बताते हुए सलाह दी है कि अब वे एक संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए उन्हें अपनी भाषा, आचरण और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. रघुवर दास ने कहा कि जयराम महतो युवा हैं और उनका खून गर्म है.
रघुवार दास बोले- भाषा में शालीनता होनी चाहिए
रघुवर दास ने कहा कि वे हमेशा आंदोलन के तेवर में रहते हैं, जो कि अपनी जगह ठीक है. लेकिन एक बार विधायक बनने के बाद जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है. आंदोलन के दौरान की भाषा और तेवर अलग हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से समाज संयमित और शालीन भाषा की अपेक्षा करता है. उन्होंने कहा, "भाषा में शालीनता होनी चाहिए, एक युवा विधायक के तौर पर उन्हें अपना आपा नहीं खोना चाहिए."
ये भी पढ़ें: झारखंड : जयराम महतो-थाना प्रभारी विवाद: कैसे शुरू हुआ मामला और अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए पूरा टाइमलाइन
वायरल ऑडियो मामले की निष्पक्ष जांच हो
कथित वायरल ऑडियो प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से जांच का विषय है. बिना जांच के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि वायरल ऑडियो की सत्यता क्या है और उसमें कही गई बातों का वास्तविक संदर्भ क्या था.
ये भी पढ़ें: जयराम महतो की विधायकी गई तो होगा आंदोलन! समर्थकों ने खोला मोर्चा, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए