गोला में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद सड़क पर उपस्थित लोग : प्रभात खबर

गोला में रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की श्रंखला ने एक युवक की जान ले ली और पांच को घायल कर दिया. अधूरी सड़क और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर गोला डीवीसी चौक से संधवैय घाटी के बीच मंगलवार देर रात अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. दुर्घटनाओं के बाद बुधवार को चक्रवाली स्थित चौधरी लाइन होटल के समीप ग्रामीणों ने भारतमाला परियोजना के तहत चलने वाले वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण अधूरा रहने और सुरक्षा के लिए बैरियर नहीं लगाये जाने को हादसों का मुख्य कारण बताया. ग्रामीणों का कहना था कि चक्रवाली के समीप पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और एक युवक की मौत भी हुई है. इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है.

सड़क सुरक्षा की मांग के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति

ग्रामीणों ने पूर्व में भारतमाला परियोजना के अधिकारियों और एनएचएआई के पदाधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा कराने तथा दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की थी. लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे से दो बजे के बीच चक्रवाली स्थित चौधरी लाइन होटल के समीप बोकारो की ओर से गोला जा रहे हाईवा (ओडी09वी-7333) ने विपरीत दिशा से आ रहे 1109 वाहन (जेएच01डीएच-7745) और एलपीटी 407 (जेएच01बीजी-6193) में जोरदार टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक-स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 3 घायल

तीन हादसों में एक की मौत, चार घायल

हादसे में 1109 चालक चक्रवाली निवासी हेमंत महतो और 407 चालक पोटमदगा निवासी राजदीप महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों वाहन में फंस गये थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. वहीं संधवैय घाटी में सीमेंट लदा वाहन (जेएच01ईएन-2732) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरा. वाहन पतरातू से सीमेंट लोड कर चास जा रहा था. दुर्घटना में सोसोकला निवासी चालक शंकर महतो और उपचालक सुरेंद्र महतो घायल हो गये. इधर, गोला डीवीसी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कोरांबे घाघरा निवासी करण चौधरी (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बरवाटांड़ निवासी संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.

वाहन में फंसी बाइक एक किमी तक घिसटती रही

बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद बाइक उस वाहन में फंस गया. जिसे घसीटते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर नकटीगढ़ा के समीप तक ले गया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण जल्द पूरा कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola