मगनपुर में जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद; जल्द समाधान के निर्देश
जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल अधिकारी व ग्रामीण : Prabhat Khabar
गोला प्रखंड के मगनपुर पंचायत में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया.
मगनपुर से छेदीलाल की रिपोर्ट
आपके शहर में
मगनपुर : गोला प्रखंड के मगनपुर पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं एवं विभिन्न मामलों को लेकर अधिकारियों ने उनकी फरियाद सुनी और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की भी हुई समीक्षा
कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली गयी तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं सूचनाओं की जांच-पड़ताल की गयी. पंचायत स्तर पर आयोजित इस जनसुनवाई से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला.
अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मौके पर जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक, गोला सीओ सीताराम महतो, सोनू कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. वहीं पंचायत के मुखिया, उपमुखिया एवं बीएलओ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में मुखिया मो नुरुल्लाह अंसारी, उपमुखिया मो अकबर अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक-स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 3 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए