चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक-स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत, 3 घायल

Updated:
विज्ञापन

चुट्टूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और स्कॉर्पियो : Prabhat Khabar

रामगढ़-रांची फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक और स्कॉर्पियो को मारी टक्कर. हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल. पुलिस ने यातायात सामान्य कराया.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक और स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार गिरिडीह निवासी दिलीप चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार दिलीप चौधरी अपने बेटे के साथ बाइक से रांची से रामगढ़ लौट रहे थे. इसी दौरान रांची की ओर से आ रहा लोहे की चादर लदा ट्रेलर (आरजे 02जीसी-4242) अनियंत्रित हो गया और बाइक व स्कॉर्पियो (एचआर 83बी-9990) को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क पर गिरे लोहे के रोल

हादसे में ट्रेलर पर लदे लोहे के दो बड़े रोल सड़क पर गिरकर लुढ़क गए. एक रोल सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा. इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मृतक के बेटे को हल्की चोट आई, जबकि स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को पटेल चौक स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, कोडरमा में 12 वर्षीय शिवांश की मौत; छह बहनों का इकलौता भाई था


दो घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात

दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और सड़क पर गिरे लोहे के रोल को हटाया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया.

परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे पिता-पुत्र

बताया जा रहा है कि दिलीप चौधरी अपने बेटे को परीक्षा दिलाने गिरिडीह से रांची गए थे. परीक्षा के बाद वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. दिलीप चौधरी रामगढ़ उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कांग्रेश चौधरी के जीजा बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola