कुत्तों के हमले से घायल हिरण को बचा कर डियर पार्क में छोड़ा

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :07 May 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल हिरण को बचा कर डियर पार्क में छोड़ा

कुत्तों के हमले से घायल हिरण को बचा कर डियर पार्क में छोड़ा

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र के संग्रामपुर जंगल के समीप कुत्तों के हमले में एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और घायल हिरण को सुरक्षित बचाया. वनपाल सह वनरक्षी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने हिरण को उपचार के लिए सामुदायिक पशु चिकित्सालय गोला पहुंचाया. यहां प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने हिरण का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकीय जांच के बाद हिरण की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी. इलाज के उपरांत वन विभाग की टीम ने हिरण को पूरबडीह स्थित डियर पार्क में सुरक्षित छोड़ दिया. वनपाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि जंगल के किनारे कुछ कुत्तों ने हिरण पर हमला कर दिया था. इससे वह घायल हो गया. सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरण को बचाया और इलाज कराया. उन्होंने बताया कि फिलहाल हिरण की स्थिति सामान्य है तथा वन विभाग की ओर से उसकी लगातार देखरेख की जा रही है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola