डीडीसी ने डाड़ी प्रखंड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीडीसी ने डाड़ी प्रखंड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश गिद्दी. हजारीबाग के उपविकास आयुक्त (डीडीसी) रिया सिंह ने डाड़ी प्रखंड के बलसगरा व रबोध पंचायत में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र व विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा व आपूर्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी. इस पर नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में सुधार लाने का निर्देश देते हुए फटकार लगायी. डीडीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में राशन वितरण प्रणाली, विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य विभागों की स्थिति की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीध्र पूरा करने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. इस मौके पर बीडीओ अनु प्रिया, डॉ अशोक राम, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रकाश कुमार, विजय कुमार, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र कुमार, मुखिया उमेश करमाली उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola