विक्षिप्त निकला चोरी के प्रयास का आरोपी, छूटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 10:06 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 21 कुजू एल: पकड़े गये चोरकुजू. कुजू ओपी क्षेत्र की सीसीएल तोपा परियोजना स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के एक आवास में घुस कर चोरी का प्रयास कर रहे व्यक्ति को परियोजना के अधिकारियों ने पकड़ लिया. उसे रविवार सुबह कुजू पुलिस के हवाले किया गया. तोपा परियोजना की कार्मिक पदाधिकारी रोशनी कुमारी के […]

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 21 कुजू एल: पकड़े गये चोरकुजू. कुजू ओपी क्षेत्र की सीसीएल तोपा परियोजना स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के एक आवास में घुस कर चोरी का प्रयास कर रहे व्यक्ति को परियोजना के अधिकारियों ने पकड़ लिया. उसे रविवार सुबह कुजू पुलिस के हवाले किया गया. तोपा परियोजना की कार्मिक पदाधिकारी रोशनी कुमारी के आवास की चहारदीवारी फांद कर शनिवार की रात दो चोर अंदर प्रवेश कर गये. सेंधमारी करने व खिड़की तोड़ने की आवाज सुन कर पड़ोसी जग गये. हल्ला मचाने पर निजी सुरक्षा गार्ड ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया गया. पकड़े गये चोर की शिनाख्त सीसीएल कर्मी धर्मेंद्र नोनिया के रूप में की गयी. पकड़े गये धर्मेंद्र नोनिया ने सिधेश्वर नोनिया का नाम भी बताया. खबर पाकर कॉलोनीवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. उसे भी पकड़ कर लाया गया. दोनों को परियोजना प्रबंधन द्वारा लिखित आवेदन के साथ कुजू पुलिस के हवाले कर दिया गया. कुछ देर बारुद पुलिस ने उक्त दोनों को छोड़ दिया. इस संबंध में ओपी प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच करने पर पकड़ा गया कथित चोर मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उसने दूसरे का भी नाम लिया. उसके इलाज से संबंधित कागजात की भी जांच की गयी. पुलिस ने कागजात देखने के पश्चात दोनों को छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola