विज्ञान में आदित्य व वाणिज्य में रोशन बने विद्यालय टॉपर
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 13 May 2026 10:56 PM
विज्ञान में आदित्य व वाणिज्य में रोशन बने विद्यालय टॉपर
रामगढ़. श्रीकृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की. बारहवीं विज्ञान में 52 छात्र-छात्राओं में 47 सफल व वाणिज्य संख्या में 25 विद्यार्थियों में 22 सफलता हासिल की. विज्ञान संकाय में आदित्य मोदी 93.4 प्रतिशत अंक व वाणिज्य संकाय में रोशन यादव 86 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने. विषयवार प्राप्त अंकों में क्रमशः अंग्रेजी में 26, फिजिक्स में चार, केमिस्ट्री में आठ, बायोलॉजी में एक, गणित में दो, अकाउंट में एक, बीएसटी में एक, पीएचइ में 19 व कंप्यूटर साइंस में 10 बच्चों ने (प्रतिष्ठा 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक) अंक प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में 28 बच्चे प्रथम व वाणिज्य संकाय में सात बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्तीर्ण बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










