अरगड्डा श्रमिक स्टेडियम में योग शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 10:06 PM
अरगड्डा. अरगड्डा स्थित श्रमिक स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर सीसीएल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर सिरका-अरगड्डा के छात्र-छात्राओं के अलावे सीसीएल के अधिकारी व कर्मियों ने योग किया. अरगड्डा क्षेत्र के सेफ्टी ऑफिसर बीके दुबे, एसओपी एसके सिंह, कार्मिक विभाग के ज्योति कुमार, सिरका पीओ एसबी कुमार, […]
अरगड्डा. अरगड्डा स्थित श्रमिक स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर सीसीएल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर सिरका-अरगड्डा के छात्र-छात्राओं के अलावे सीसीएल के अधिकारी व कर्मियों ने योग किया. अरगड्डा क्षेत्र के सेफ्टी ऑफिसर बीके दुबे, एसओपी एसके सिंह, कार्मिक विभाग के ज्योति कुमार, सिरका पीओ एसबी कुमार, अरगड्डा खान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, विजय पांडेय, मुरलीधर पाठक, कुं जलाल प्रजापति, विभेश चंद्र पांडेय, संजय सिंह, बीएन तिवारी, विश्वनाथ दुबे सहित काफी संख्या में लोग शिविर में शामिल हुए. प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि के दीपक कुमार पाठक, अनिल कुमार सोनी उपस्थित थे. इसके अलावे श्रमिक उवि अरगड्डा, मवि सिरका व अरगड्डा, एपीएस महुआटांड समेत आसपास के स्कूलों में योग कार्यक्रम किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










