बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन

कुजू. करमा उत्तरी पंचायत स्थित बरमसिया में उज्ज्वला फाउंडेशन के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में 59 महिलाओं के बीच स्वरोजगार संबंधी जानकारी दी गयी. 50 नये सदस्यों को जोड़ा गया. करमा दक्षिणी क्षेत्र में 22 महिलाओं के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी महिलाओं को अपने-अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया. इधर, बोंगाबार जेपी रेस्टोरेंट में भी दिगवार पंडा टोला के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में महिलाओं को साक्षर बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में परमेश्वर केशरी, आशा कुमारी, मनसरी देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, कविता देवी, काजल देवी, मालती, कविता, फूलो, चंपी, काजल कुमारी, रीता देवी, प्रियंका कुमारी, चिंता देवी, खुशबू देवी, पूनम देवी, फुलकुमारी, पानो देवी, वीणा देवी, गोली देवी, सावित्री उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola