भुरकुंडा में जलसंकट गहराया, तीन पंचायतों में 10 दिन से ठप सीसीएल जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन
भुरकुंडा में जलसंकट गहराया, तीन पंचायतों में 10 दिन से ठप सीसीएल जलापूर्ति

भुरकुंडा में जलसंकट गहराया, तीन पंचायतों में 10 दिन से ठप सीसीएल जलापूर्ति

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा क्षेत्र की तीन पंचायत चीफ हाउस, दोतल्ला व इमली गाछ में कई कारणों से पिछले 10 दिन से जलापूर्ति ठप है. इन पंचायतों में सीसीएल द्वारा जलापूर्ति की जाती है. जलापूर्ति स्थानीय पोखरिया व पतरातू डैम से होती है. वर्तमान में किसी भी जगह से इन इलाकों को पानी नहीं मिल रहा है. बताया गया कि जलापूर्ति ठप रहने का मुख्य कारण बिजली की कटौती व आंधी-बारिश से बिजली का बाधित होना है. पतरातू क्षेत्र में अक्सर बिजली गुल रहने से डैम से होनेवाली जलापूर्ति प्रभावित है. सीसीएल क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हो रही बिजली कटौती से इस इलाके में पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है. उक्त पंचायतों में भुरकुंडा पंप हाउस से जलापूर्ति का आग्रह किया गया था, लेकिन यह भी संभव नहीं हो रहा है. दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण शाम-रात में भुरकुंडा में ही जलापूर्ति होती रहती है. इस कारण उक्त पंचायतों में जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है. दूसरी ओर, पानी की समस्या से परेशान लोगों ने बैठक करने के बाद बरका-सयाल जीएम को आवेदन देकर जल्द नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर 20 मई को स्थानीय कोलियरी का ट्रांसपोर्टिंग व सीसीएल के अन्य कार्यों को ठप कराने की चेतावनी दी गयी है. बैठक में प्रशांत कुमार, प्रदीप भगत, कुलदीप मेहता, सुरेश मेहता, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, अशोक वशिष्ठ, रवींद्र सिंह, जीबू सिंह, राकेश रंजन, रामचरण यादव, सुदर्शन गुहा, राकेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार चंद्रवंशी, मनोज पांडेय, दीपक नारायण बोस, आनंद शर्मा, संजय रवि, निवेदन त्रिवेदी, बबन कुमार, चयन कुमार, रुस्तम राम, पंकज कुमार, रमेश लाल केवट, मनीष कुमार बक्शी, बसंत कुमार, सूरज, श्याम, अशोक राम, गौरीशंकर महतो, नरेंद्र कुमार सिन्हा, देवेंद्र कुमार, गुलाम सरवर हुसैन, दिलीप सिंह, पवन झा, ददन कुमार, जगरनाथ उपस्थित थे. 18 को ट्रांसपोर्टिंग ठप की चेतावनी : चीफ हाउस के मुखिया विकास पांडेय ने कहा कि सीसीएल की लापरवाही से जलापूर्ति ठप है. मामले में 18 मई को चीफ हाउस व इमली गाछ पंचायत के लोग ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप करेंगे. पंचायत में टैंकर से पानी देकर केवल खानापूर्ति भर की जा रही है. उधर, पतरातू क्षेत्र में बुधवार की रात से बिजली गुल है. बिजली गुल रहने से जलापूर्ति भी बाधित है. मोबाइल व इंटरनेट सेवा भी चरमरा गयी है. लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से इस तरह की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola