गोला : कुआं में गिर कर डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन
गोला : कुआं में गिर कर डूबने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के चोकाद गांव में कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के चमन महतो (32 वर्ष, पिता स्व लोबिन महतो) के रूप में हुई. बताया जाता है कि वह आठ मई से लापता था. परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला. बुधवार की रात कुएं में उसका शव देखा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों का सौंप दिया. गुरुवार को स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक अपने पीछे मां, पत्नी एवं एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










