सफाई के नाम पर आभूषण की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 10:06 PM
रामगढ़. रानीबाग निवासी बैंककर्मी की पत्नी गुडि़या देवी व उनकी गोतनी सबिता देवी से आभूषण की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बैंककर्मी के घर दो लोग आये. महिलाओं से आभूषण लेकर उसे साफ करके दिखाया. इसके बाद कुछ और आभूषण मांगा. उसे एक डिब्बे में डाल दिया और कहा […]
रामगढ़. रानीबाग निवासी बैंककर्मी की पत्नी गुडि़या देवी व उनकी गोतनी सबिता देवी से आभूषण की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बैंककर्मी के घर दो लोग आये. महिलाओं से आभूषण लेकर उसे साफ करके दिखाया. इसके बाद कुछ और आभूषण मांगा. उसे एक डिब्बे में डाल दिया और कहा कि उसे दस मिनट के बाद खोलियेगा. आभूषण साफ हो जायेगा. जब महिलाओं ने डिब्बा खोला, तो आभूषण गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी उक्त दोनों युवकों का पता नहीं चला. मालूम हो कि इस तरह की घटना पहले भी घट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










